फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna: अधेड़ के माथे पर चोर लिखने और अर्धनग्न करके घुमाने वालों पर केस दर्ज, पुलिस ने चार अज्ञात को बनाया आरोपी

Wed, 12 Jun 2024 10:58 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, गुना

सार

गुना में सामने आई अमानवीयता मामले में पुलिस एक्शन में आई है। अधेड़ के माथे पर चोर लिखने और अर्धनग्न घुमाने के मामले में चार अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
चोरी के शक में बुजुर्ग को दी ऐसी सजा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के गुना जिले में बीते दिनों मंडी परिसर में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति के माथे पर कागज चिपकाकर चोर लिखने का मामला गर्मा गया है। पुलिस ने चार अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। अमर उजाला ने "मर गई मानवता" शीर्षक के साथ खबर को प्रकाशित किया था, जिसके पश्चात उक्त मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन


गुना थाने में दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक फरियादी ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह इधर-उधर मांगकर अपना जीवन यापन करता है। 10 जून को सुबह करीबन नौ बजे मैं नानाखेड़ी मंडी में गया था। वहां पर किसानों द्वारा बेची गई फसल तौलते समय जो दानें जमीन गिर जाते हैं, उन्हें एकत्रित करके ले जा रहा था, तभी वहां पर तीन चार लोग आए और कहने लगे कि चोरी कर रहा है। मैंने उन लोगो से कहा मैं चोरी नहीं कर रहा हूं। मैं तो जो जमीन पर पड़े दानेएकत्रित करके ले जा रहा था। इस पर वे लोग गालियां देने लगे। कुछ लोगो ने मेरे साथ मारपीट की।

ये पढ़ें: मर गई मानवता! गुना में चोर को पकड़ा और अर्धनग्न कर घुमाया, माथे पर लिखा- मैं चोर हूं, किसानों की...
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एक पुस्टे (मोटा कागज) पर मैं चोर हूं, मंडी में किसानो की अनाज चुराता है, लिखकर मेरे माथे पर बांध दिया और मुझे अर्धनग्न करके नानाखेड़ी मंडी में घुमाया। फरियादी की शिकायत के आधार पर गुना पुलिस ने तीन से चार अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 294, 323, 355 वा 34 आईपीसी के तहत प्रकरण दर्ज किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें