फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna News: मोदी को एनडीए दल का नेता चुने जाने पर भाजपा नेताओं ने मनाया जश्न, पूर्व MLA ने किया लंगड़ी डांस

Sat, 08 Jun 2024 03:45 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

जिला अध्यक्ष सिकरवार ने कहा कि गुना और राजगढ़ लोकसभा की जीत हमारे लाखों-लाख पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गरीब कल्याण की योजनाओं का नतीजा है।  
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने मनाया जश्न। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। पीएम मोदी को एनडीए दल का नेता चुन लिया गया है। कल वे पीएम पद की शपथ लेंगे। इसी क्रम में गुना भाजपा के नेताओं ने पीएम मोदी को तीसरी बार एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने का जश्न मनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं  ने जमकर डांस किया। इस दौरान भाजपा के पूर्व विधायक गोपीलाल जाटव द्वारा किया गया लंगड़ी डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संसदीय दल का तीसरी बार नेता चुने जाने पर भाजपा कार्यक्रताओं में उत्साह है। इसी को लेकर पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सिकरवार के साथ भाजपा कार्यक्रताओं द्वारा जोश और उत्साह के साथ आतिशबाजी की गई और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाकर, एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जश्र मनाया गया। 

जिला अध्यक्ष  सिकरवार ने कहा कि गुना और राजगढ़ लोकसभा की जीत हमारे लाखों-लाख पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गरीब कल्याण की योजनाओं का नतीजा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें