फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna: गुना में खौफनाक वारदात, पहले महिला को कई टुकड़ों में काटा, फिर तीन बोरों में भरकर राशन दुकान में फेंका

Mon, 12 Aug 2024 09:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

गुना में एक महिला का शव बरामद किया गया है। महिला को कई टुकड़ों में काट दिया गया फिर बोरी में भरकर शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
गुना में महिला का शव कई टुकड़ों में मिला है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के गुना जिले में खौफनाक वारदात सामने आई है। एक महिला की बेरहमी से हत्या की गई। शव को कई टुकड़ों में काटा, सिर अलग, हाथ-पैर अलग, धड़ अलग। फिर शव के टुकड़ों को तीन बोरों में भरकर सरकारी राशन दुकान में फिंकवा दिया। पुलिस सबसे पहले महिला की शिनाख्त में जुट गई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ये दिल दहला देने वाली वारदात सोमवार को सामने आई। पुलिस ने बताया कि चांचौड़ा के बीनागंज इलाके के खातोली गांव में सरकारी राशन की दुकान के परिसर में लोगों को तीन बोरे संदिग्ध अवस्था में रखे दिखाई दिए। उन पर मक्खियां भिनभिना रही थीं। पास जाने पर अजीब सी दुर्गंध आ रही थी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर बोरों को खोला तो हर कोई सन्न रह गया। बोरों में महिला के शरीर के टुकड़े थे। 

पुलिस ने बताया कि लाश ज्यादा दिन पुरानी नहीं है। शुरुआती तौर पर लग रहा है कि कुछ घंटे पहले ही घटना को अंजाम दिया है। पुलिस अब महिला की शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है। वहीं चांचौड़ा एसडीओपी दिव्या राजावत ने बताया कि सबसे पहले महिला की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। सीसीटीवी भी दिखवा रहे हैं। शव का चांचौड़ा अस्पताल में ही पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें