फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna: यमराज बनकर आए डंपर ने चार लोगों को कुचला, दूल्हे की मौत के बाद बिन फेरे लिए लौटी दुल्हन

Thu, 07 Mar 2024 08:01 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, गुना

सार

गुना जिले में सड़क हादसे में दूल्हे की मौत हो गई। शादी की खुशियां मातम में बदल गई और दुल्हन बिन फेरे लिए लौट गई। 
विज्ञापन
road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुना जिले के धरनावदा थाना अंतर्गत सुकेट पुलिया के पास बुधवार शाम हुई सड़क दुर्घटना में 30 वर्षीय दूल्हे की मौत हो गई। शादी का माहौल मातम में बदल गया और उज्जैन से आई दुल्हन को सात फेरे लिए बिना ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन


दुर्घटना बुधवार शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। राघौगढ़ निवासी युवक धर्मेन्द्र राय अपने चार रिश्तेदारों के साथ कार में सवार गुना की तरफ आ रहा था। तभी सुकेट पुलिया के पास तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से कार में टक्कर मार दी। धर्मेन्द्र राय के साथ बैठे रिश्तेदारों ने बताया कि टक्कर लगने से धर्मेन्द्र को सिर में गंभीर चोट आई, जबकि बाकी सभी लोग सुरक्षित बच गए। धर्मेन्द्र को तुरंत गुना जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

बता दें कि दुर्घटना से कुछ ही देर पहले राघौगढ़ कस्बे के एक निजी गार्डन में धर्मेन्द्र राय के विवाह समारोह की रस्में जारी थीं। तभी धर्मेन्द्र ने कुछ सामान खरीदने के लिए रिश्तेदारों को साथ लिया और गुना की ओर चल पड़ा। लगभग एक घंटे बाद उसकी मौत की खबर रिश्तेदारों तक पहुंची। परिस्थितियों को देखते हुए उज्जैन निवासी दुल्हन और रिश्तेदार वापस लौट गए। मृतक धर्मेन्द्र के शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को गुना जिला अस्पताल में कराकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें