गुना जिले के सिरसी से गुना आ रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 13 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 11 को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेष दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। हादसा म्याना थाना क्षेत्र की ऊमरी चौकी अंतर्गत नानीपुरा-मोहनपुर गांव में हुआ है।
जानकारी के अनुसार, यात्री बस क्रमांक एमपी-09 एफए- 7166 पलट गई। बताया जा रहा है कि अगला टायर फटने की वजह से हादसा हुआ है। बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे। ज्यादातर यात्री सिरसी और महू क्षेत्र से गुना जिला मुख्यालय जाने के लिए बस में सवार हुए थे।
हादसे की जानकारी मिलने पर जिला मुख्यालय से एंबुलेंस भेजी गई और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में करण सिंह पत्नि गुड्डी बाई पटेरिया (37), अफसाना (35), सुत्ती बाई (40), कड़वी बाई (50), श्रद्धा धाकड़ (10 माह), विजय सिंह कंजर (35), सबूती आदिवासी (52), मुकेश बारेला (17) सहित 11 लोगों को चोटें आई हैं, जिनका इलाज गुना जिला अस्पताल में चल रहा है।