फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna News: बाइक को लेकर हुआ विवाद, कलयुगी बेटे ने पिता के सिर पर गैंती से किया हमला; इलाज के दौरान हुई मौत

Sat, 25 Apr 2026 02:00 PM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

मध्य प्रदेश के गुना जिले के म्याना थाना क्षेत्र में पेट्रोल के मामूली विवाद ने पारिवारिक रिश्तों को तार-तार कर दिया, जिससे एक खुशहाल परिवार में दर्दनाक घटना घट गई। चलिए जानते हैं ये विवाद किस बात को लेकर कैसे हत्या तक पहुंच गया?
विज्ञापन
मृतक पिता और आरोपी बेटे का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुना के म्याना थाना क्षेत्र अंतर्गत सागोरिया गांव से एक बेहद दर्दनाक और रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां महज कुछ लीटर पेट्रोल के विवाद ने एक हंसते-खेलते परिवार को हमेशा के लिए बिखेर दिया। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है और पारिवारिक रिश्तों में बढ़ती कटुता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


मामूली की बात पर हुआ बड़ा विवाद
जानकारी के अनुसार, सागोरिया निवासी 48 वर्षीय रमेश जाटव अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए उमरी गांव जाने की तैयारी कर रहे थे। परिवार में खुशी का माहौल था और सभी शादी में जाने की तैयारियों में जुटे हुए थे। इसी दौरान रमेश ने अपने बेटे से मोटरसाइकिल की चाबी मांगी, ताकि वे समय पर कार्यक्रम में पहुंच सकें। लेकिन यह मामूली सी बात देखते ही देखते विवाद का कारण बन गई।

'अगर पेट्रोल तुम्हारा है तो निकाल लो'
बताया जा रहा है कि बेटे ने मोटरसाइकिल देने से साफ इनकार कर दिया। उसका कहना था कि बाइक में डलवाया गया पेट्रोल उसने अपने पैसों से भरवाया है, इसलिए वह वाहन नहीं देगा। इस बात पर पिता ने शांत रहते हुए कहा कि अगर पेट्रोल तुम्हारा है तो निकाल लो, मैं दोबारा भरवा दूंगा। लेकिन यह बात बेटे को नागवार गुजरी और विवाद तेजी से बढ़ गया।
विज्ञापन


बिना कुछ बोले पिता के सिर पर किया वार
गुस्से में आकर आरोपी बेटा चाबी लाने के बहाने घर के अंदर गया, लेकिन कुछ ही देर बाद वह गेंती लेकर बाहर निकला। बिना किसी चेतावनी के उसने अपने पिता के सिर पर जोरदार वार कर दिया। अचानक हुए इस हमले से रमेश जाटव गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े और लहूलुहान हो गए। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई।

इलाज के दौरान पिता ने तोड़ा दम
परिजनों ने तत्काल घायल रमेश को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। करीब पांच से छह घंटे तक चले उपचार के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और देर रात लगभग तीन बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। पिता की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के मुताबिक, आरोपी बेटा पहले भी कई बार पिता के साथ मारपीट कर चुका था, जिससे परिवार में लंबे समय से तनाव बना हुआ था। हालांकि, इस बार विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया और एक जान चली गई।

ये भी पढ़ें- एमपी में बनेगी एकीकृत दिव्यांग नीति: मानसिक दिव्यांग वयस्कों के लिए शुरू होंगे विशेष शेल्टर होम; मिलेगी राहत
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही म्याना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। थाना प्रभारी बृजमोहन भदौरिया ने बताया कि आरोपी को घटना के तुरंत बाद हिरासत में ले लिया गया था। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें