फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria: भरौला में राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया कार्यों का लोकार्पण, हादसे में घायलों को दी सहायता राशि

Wed, 24 May 2023 07:34 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

भरौला में आयोजित मुख्यमंत्री लाडली बहना सम्मेलन एवं रोजगार दिवस और निवेश संवर्धन के लिए सब्सिडी वितरण कार्यक्रम में पहुंचे महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान।
विज्ञापन
लोकार्पण करते सीएम और राज्यपाल - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भरौला में आज आयोजित मुख्यमंत्री लाडली बहना सम्मेलन एवं रोजगार दिवस और निवेश संवर्धन के लिए सब्सिडी वितरण कार्यक्रम के दौरान 125 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।

विज्ञापन


इस दौरान बांधवगढ़ तहसील अंतर्गत नौरोजाबाद में शासकीय महाविद्यालय भवन का निर्माण लागत 546.17 लाख रुपये, नवीन ब्लॉक क्रीड़ा परिसर का निर्माण कार्य उमरिया ब्लॉक करकेली भरौला लागत 1436 लाख रुपये, उमरपानी से बेल्हा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना लागत 17.18 लाख रुपये, एन एच 78 से मसूरपानी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना लागत 664.38 लाख रुपये, मानपुर तहसील अंतर्गत पटपरिहा जलाशय योजना का शीर्ष कार्य निर्माण, नहर निर्माण, स्ट्रक्चर निर्माण एवं नहर लाईनिंग का कार्य लागत 824.07 रुपये, अनुविभागीय अधिकारी भवन मानपुर का निर्माण कार्य लागत 115.5 लाख रुपये, एस एच 10 से सुखदास मार्ग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना लागत 626.41 लाख रुपये तथा कुसमहा कला से ब्लॉक पडरी तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना लागत 62.17 लाख रुपये के कार्य सहित अन्य लोकार्पण के कार्य शामिल हैं।
 

Trending Videos
विज्ञापन

घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम और राज्यपाल। - फोटो : Amar Ujala Digital
महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने दुर्घटना पीड़ितों एवं मृतकों के परिजनों से मिलकर दी सांत्वना 
प्रदेश के महामहिम राज्य मंगू भाई पटेल एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उमरिया जिले के घंघरी स्थित नेशनल हाईवे ओवर ब्रिज के पास बस दुर्घटना में घायल एवं मृतक के परिजनों से भी जिला चिकित्सालय उमरिया में मिलकर दुर्घटना में घायल एवं मृतकों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी ढाढ़स बंधाया। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री जी ने दुर्घटना में घायल व्यक्तियों से मिलकर उनसे चर्चा की उनकी सेहत के विषय में उनसे जानकारी ली एवं कुसलक्षेम पूछी तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देष दिए कि घायलों को बेहतर से बेहतर उपचार मुहैया कराया जाए। दुर्घटना में मृतकों एवं घायलों के परिजनों को प्रदेश की जन जातीय कार्य विभाग की मंत्री मीना सिंह एवं सांसद शहडोल हिमाद्री सिंह ने भी सांत्वना दी। 

दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और दी जाएगी शासकीय सेवा
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उमरिया जिले के घंघरी स्थित नेशनल हाईवे ओवर ब्रिज के पास बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता एवं शासकीय सेवा देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस दुर्घटना में घायलों को बेहतर से बेहतर उपचार मुहैया कराया जाएगा और गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार तथा सामान्य रूप से घायलों को 10 हजार रुपये की राशि आर्थिक सहायता घोषणा की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें