फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार खरीदेगी नया जेट: मध्य प्रदेश के हवाई बेड़े में मई तक शामिल हो जाएगा नया टर्बो जेट, 80 करोड़ में खरीदने की योजना

Sun, 02 Jan 2022 04:22 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश सरकार नया टर्बो जेट खरीदने जा रही है। 80 करोड़ रुपये की कीमत वाला नया टर्बो जेट मई तक मिलने की संभावना है। फरवरी में पेश होने वाले आम बजट में इसका प्रावधान किया जाएगा।
 
विज्ञापन
मध्य प्रदेश सरकार नया टर्बो जेट खरीदने जा रही है। - फोटो : Wikipedia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश सरकार नया टर्बो जेट खरीदने जा रही है। 80 करोड़ रुपये की कीमत वाला नया टर्बो जेट मई तक मिलने की संभावना है। फरवरी में पेश होने वाले आम बजट में इसका प्रावधान किया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शिवराज सरकार बीते सात महीने में किराए के प्लेन पर 12 करोड़ खर्च कर चुकी है। दरअसल, राज्य सरकार द्वारा खरीदा गया प्लेन 7 मई 2021 को ग्वालियर रनवे पर क्रैश हो गया था, तभी से किराए पर प्लेन लेकर काम चलाया जा रहा है। नए प्लेन के लिए फिलहाल भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और खजुराहो की हवाई पट्टी ही काम की हैं। जानकारों के अनुसार टर्बो जेट की गति 800 किलोमीटर प्रति घंटे होगी।


विमानन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, राज्य सरकार का खुद का जहाज होने पर उसका हर महीने का खर्च आधा लगभग 50 लाख होता है। राज्य सरकार नया जेट प्लेन खरीदने जा रही है, मप्र में प्रस्तावित जेट विमान आने के बाद देश में मप्र चौथा राज्य हो जाएगा। देश में सबसे बड़ा हवाई बेड़ा उत्तर प्रदेश का है, जहां 3 जेट विमान और 3 हेलिकॉप्टर हैं। इसके बाद महाराष्ट्र और गुजरात का नंबर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें