अमर उजाला
Mon, 3 January 2022
नया साल विक्की कौशल के लिए नई मुसीबत लेकर आया है
शूटिंग के दौरान बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाना एक्टर को भारी पड़ गया
मध्य प्रदेश में इंदौर के रहने वाले शख्स ने फिल्म में फर्जी नंबर प्लेट की बाइक का इस्तेमाल करने पर विक्की के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है
बता दे की एक फिल्म में विक्की बाइक पर सारा को बैठाकर सीन को शूट कर रहे थे
शिकायतकर्ता ने फिल्म के सीक्वेंस में इस्तेमाल किया गया वाहन नंबर अपना बताया है
उन्होनें कहा, ‘यह अवैध है, वो मेरी नंबर प्लेट का इस्तेमाल बिना अनुमति के नहीं कर सकते’
पुलिस के मुताबिक, मोटर व्हीकल्स एक्ट के हिसाब से मामले में एक्शन लिया जाएगा
सारा को क्यों याद आ रहा कश्मीर