फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: संघ की पसंद रहे गोपाल भार्गव बने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष 

Mon, 07 Jan 2019 08:49 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश विधानसभा में विधायक गोपाल भार्गव नेता प्रतिपक्ष बनाए गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के लिए उनका नाम प्रस्तावित किया।
विज्ञापन

 

BJP MLA and Former State Minister Gopal Bhargav has been elected as the leader of opposition in Madhya Pradesh assembly pic.twitter.com/6Rk3kHCYQn

— ANI (@ANI) January 7, 2019



गोपाल भार्गव आठवीं बार विधायक चुने गए हैं। मध्यप्रदेश में वह आरएसएस की पसंद रहे हैं और वह पूर्व कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। मध्यप्रदेश में भाजपा का वह ब्राह्मण चेहरा रहे हैं। 
विज्ञापन


पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि शिवराज सिंह चौहान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होंगे, लेकिन सोमवार को गोपाल भार्गव का नाम प्रस्तावित कर उन्होंने खुद ही ऐसी अटकलों पर विराम लगा दिया। 

मालूम हो कि शिवराज सिंह चौहान को भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जिम्मेदारी दी है। राजनाथ सिंह की अगुआई वाली 20 सदस्यीय संकल्प पत्र कमेटी के सदस्यों में  केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, रवि शंकर प्रसाद, पीयूष गोयल और मुख्तार अब्बास नकवी आदि नेताओं के साथ उन्हें शामिल किया गया हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें