फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी विधानसभा स्पीकर के लिए भाजपा ने खेला दांव, सीएम कमलनाथ ने कहा- जो करना है, कर लें

Mon, 07 Jan 2019 12:06 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
mp assembly
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में सत्ता गंवा चुकी भाजपा ने अब विधानसभा स्पीकर पद पर अपना दांव खेला है। एमपी भाजपा ने विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के लिए विजय शाह का नाम आगे किया है। वहीं, कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष के लिए गोटेगांव विधायक एनपी प्रजापति का नाम तय कर चुकी है। ऐसे में यह कांग्रेस के लिए अग्नि परीक्षा का समय होगा। 

विज्ञापन

  प्रोटेम स्पीकर दीपक सक्सेना की चेयरिंग में एमपी विधानसभा का सत्र सोमवार से शुरू हुआ है।  ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा के विजय शाह के सामने कमलनाथ ब्रिगेड के प्रजापति कहां खड़े उतरते हैं। 

भाजपा ने शुरू कर दी नई परंपरा: कमलनाथ

इधर, सीएम कमलनाथ ने भाजपा के नॉमिनेशन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने ऐसा कर के एक नई परंपरा शुरू कर दी है। हमारी ओर से प्रजापति ने नॉमिनेशन डाल दिया है। अब, भाजपा जो करना चाहती है, उन्हें कर लेने दें। 
विज्ञापन




मालूम हो कि विधानसभा चुनाव में भाजपा कांग्रेस से महज पांच सीटों से पीछे रही थी। कांग्रेस ने 114 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा 109 सीटों पर। वहीं सात सीटें बसपा और अन्य पार्टी के पास हैं। यानि कि भाजपा के विजय शाह को अगर अन्य पार्टियों के विधायक स्वीकार करते हैं, कांग्रेस के लिए यह चुनौती साबित होगी। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें