फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: स्कूल में भूत है..! 'बाल खोलकर चिल्लाने लगती हैं छात्राएं', अजीब-अजीब हरकतें देखकर शिक्षक भी परेशान

Sat, 24 Feb 2024 02:57 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol  News: आदिवासी विकास विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर आंनद राय सिन्हा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूल पहुंची है। सभी बच्चों की विभिन्न प्रकार की जांच की जा रही है। डॉक्टर और मनोचिकित्सा बच्चों को काउंसलिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
अजीब हरकतें कर रहीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Shahdol News: शहडोल जिले के बुढ़ार विकासखंड में एक स्कूल इन दिनों चर्चाओं में है। स्कूल आते ही बच्चे स्कूल प्रांगण में रही प्रार्थना के दौरान एक-दूसरे को देख झूमने लगते हैं। यहां पढ़ने वाली छात्राएं अजीब-अजीब हरकतें कर रही हैं और अचानक रोने लगती हैं। छात्राओं की हरकतें देखकर स्कूल में झाड़ फूक कराया जा रहा है। झाड़ फूंक के कुछ देर बाद बच्चे अजीब हरकते करना बंद कर देते हैं। छात्राओं के इस तरह के व्यवहार से पालकों और ग्रामीणों में स्कूल में भूत-प्रेत का साया होने का अंदेशा होने लगा है। 

विज्ञापन




हैवानियत का अंत नहीं, मरने तक पीटा, फिर पेट्रोल डालकर जलाया शव; ये हुआ तो हत्यारों से नहीं छिपा जुर्म, एक क्लिक पर पढ़ें खबर    
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला शहडोल जिले के बुढ़ार विकासखंड के शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय छोटकी टोला  का है। जहां स्कूल आते ही छत्राएं किसी समस्या के चलते अजीब हरकत कर रही हैं। इनको देखकर ऐसा लगता है जैसे इन पर भूत प्रेत का कोई साया चढ़ गया है। अचानक हुई इस घटना से स्कूल के टीचर भी परेशान हैं।  

मामले को लेकर आदिवासी विकास विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर आंनद राय सिन्हा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। सभी बच्चों की विभिन्न प्रकार की जांच की जा रही है। डॉक्टर और मनोचिकित्सा बच्चों को काउंसलिंग कर रहे हैं। पिछली बार भी जिले में इस तरह के मामले सामने आए थे। लेकिन, काउंसलिंग करने के कुछ दिनों के अंदर यह दिक्कत दूर हो गई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें