फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: चाचा ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, बच्ची बकरी चरा रही थी तभी उठाकर झाड़ियों में ले गया था आरोपी

Thu, 05 Jan 2023 05:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली

सार

रिश्ते में चाचा लगने वाले आरोपी ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर दिया। बच्ची बकरी चरा रही थी, तभी आरोपी उसे उठाकर झाड़ियों में ले गया और घिनौना काम किया। बच्ची को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
चाचा ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सिंगरौली में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। रिश्ते में चाचा लगने वाले आरोपी ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर दिया। बच्ची बकरी चरा रही थी, तभी आरोपी उसे उठाकर झाड़ियों में ले गया और घिनौना काम किया। बच्ची को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला सिंगरौली जिले के गढ़वा थाना क्षेत्र की है। परिजनों का कहना है कि बच्ची अपने दो भाइयों के साथ बकरी चरा रही थी तभी दोनों भाई खाना खाने के लिए दोपहर में अपने घर की तरफ चले गए। उस समय बच्ची अकेली थी। तभी वहां बच्ची का रिश्ते का चाचा वहां पहुंचा। चुपके से पहले तो बच्ची को पकड़ा और उसे उठाकर झाड़ी की तरफ ले गया। जहां झाड़ी में उस बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। 

खून से लथपथ पड़ी मिली बच्ची
जब दोनों भाई खाना खाकर लौटे तो बच्ची झाड़ियों में खून से लथपथ पड़ी हुई थी। जिसकी जानकारी उन्होंने जाकर अपने पिता को दी तब पिता और उसकी मां ने बेटी को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले गए। जहां से ट्रॉमा सेंटर में उसे रेफर कर दिया जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों की शिकायत पर थाना गढ़वा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें