फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की शिकायत की तो तेजाब फेंक दिया

Fri, 14 Feb 2014 02:33 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने बेटे की शिकायत से नाराज टीचर ने शिकायत करने वाली 18 वर्षीय छात्रा पर तेजाब फेंक दिया जिससे वह सौभाग्य से बच गई। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


मामला रीवा जिले के अमाहिया इलाके का है। पुलिस ने बताया कि 12 फरवरी को कोचिंग से लौटते हुए छात्रा को प्रांशु तिवारी ने रोका और उसकी तस्वीरें खींचने की कोशिश की।
विज्ञापन


लड़की के विरोध करने पर प्रांशु ने कथित तौर पर उसके साथ अभद्रता की। घर लौटने पर लड़की ने पूरे वाकये की जानकारी अपने पिता को दी।

लड़की के पिता लड़के के घर गए और उसके पिता उमेश तिवारी से उसकी शिकायत की। उमेश तिवारी एक सरकारी स्कूल में टीचर हैं।

दोनों परिवारों के बीच विवाद ने बेहद उग्र रूप घारण कर लिया। गुस्से में उमेश अपने घर से तेजाब निकाल कर लाए और लड़की पर फेंक दिया।

इस तेजाबी हमले से लड़की बच गई। इसके बाद लड़की के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें