मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार का काकस इस कदर बढ़ता जा रहा है कि बात न मानने पर अधिकारियों को मौत के घाट उतारा जा रहा है। रायसेन जिले के जिला उद्योग केन्द्र के प्रबंधक को बुधवार रात चाकूओं से गोदकर मारा डाला गया।
उनका शव भोपाल में जेके रोड पर पड़ा मिला। उनका फोन गायब था। पुलिस को मौका ए वारदात से शराब की बोतल और पारा बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार कई लोगों ने मिलकर मैनेजर रामदयाल बेले की हत्या की है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार परिजनों के अनुसार एक व्यक्ति पर बेले पर बिना पूरे कागजातों के ही उसका लोन पूरा करने का दबाव बना रहा था। बेले के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बेटे हैं।
उनका आरोप है कि उसी व्यक्ति ने बात न मानने पर अपने साथियों के साथ उनकी हत्या की है। परिजनों का आरोप है कि इस हत्याकांड में उनके ही विभाग के ही कुछ लोगों की मिलीभगत भी हो सकती है।