मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में गैंगरेप की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां दो लोगों ने एक दलित महिला के घर में घुसकर उसकी तीन माह की बेटी को बंधक बनाकर उससे गैंगरेप किया।
वारदात के बाद से पीड़ित महिला अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार वाक्या बीते सोमवार की रात का है। राजधानी के बाहरी इलाके में बेरसिया पुलिस स्टेशन क्षेत्र का है।
जहां एक 26 वर्षीय महिला सोमवार रात अपनी तीन माह की बेटी के साथ घर पर अकेली थी। उसका पति और बाकी परिवारवाले गांव में ही किसी समारोह में भाग लेने के लिए गए हुए थे।
महिला ने घर का मुख्य दरवाजा खुला छोड़ दिया था ताकि परिवार वालों को आने में कोई दिक्कत न हो। इसी बीच आधी रात के दौरान पडोस में रहने वाले मेहरबान सिंह और प्रदीप शाहु घर में घुस गए।