फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने खड़े होकर करवाया पत्नी का गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में हुई एक दिल दहला देने वाली घटना में पति ने खुद अपनी पत्नी का गैंगरेप करवाया।
विज्ञापन


पत्नी के जेठ, नंदोई और पति के दोस्त ने पीड़िता से गैंगरेप किया। जिस समय पत्नी का गैंगरेप हुआ पति सामने खड़ा होकर सब देखता रहा।

खबर के अनुसार नाराज पत्नी, पति से अलग अपने मायके में रह रही थी। इस बीच 22 साल की युवती को उसका पति, जेठ, नंदोई, पति का दोस्त बोलेरो में बंधक बना कर ले गए। आरोपियों ने पारसेन गांव के डैम पर ले जाकर गैंगरेप किया।

पति ने कहा, 'सही किया'

घायल पीड़िता ने घर पहुंचकर जब पति को फोन लगाकर कहा कि आपने यह क्या करवा दिया तो पति ने कहा कि तुम्हारे साथ जो हुआ वो सही हुआ। तुम इसी लायक हो।

पति ने पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद पीड़िता खुद थाने पहुंची और अपने पति, जेठ, नंदोई और पति के दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन

खुद दर्ज कराई शिकायत

गैंगरेप की घटना के बाद पीड़िता मंगलवार को खुद थाने पहुंची। पुलिस ने महिला के पति, जेठ व नंदोई समेत सभी 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। सभी आरोपियों की खोज चल रही है।

आरोपी पति बिजौली स्थित चंदूपुरा गांव निवासी धर्मेंद जाट प्रॉपर्टी डीलर है। उसकी शादी एक साल पहले हुई थी। 15 दिन पहले धर्मेंद और पत्नी में झगड़ा हुआ। इस पर वह नाराज होकर मायके चली गई।

पत्नी का नाराज होना धर्मेंद को नागवार गुजरा। जिसके बाद उसने पत्नी के जेठ, नंदोई और अपने दोस्त से पत्नी का गैंगरेप करवाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें