फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दतिया में विधवा महिला से गैंगरेप, आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो बनाकर वायरल किया

Sun, 04 Sep 2022 09:10 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया

सार

दतिया में एक विधवा महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने महिला के दोनों बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर उसका शोषण किया और बाद में गैंगरेप का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के दतिया में एक विधवा महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने महिला को दोनों बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर उसका शोषण किया और गैंगरेप का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद महिला के परिजनों को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद कोतवाली में मामले की शिकायत दर्ज की गई। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हैं फिलहाल पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय महिला के पति की जनवरी में मृत्यु हो गई थी। वह ससुराल के घर में अपने दो बच्चों के साथ रहती है। 30 जुलाई की रात को 10 बजे महिला घर पर दोनों बच्चों के साथ सो रही थी। तभी किसी ने दरवाजे पर दस्तक दी। महिला ने पूछा की कौन है। परिचित होने के कारण दरवाजा तो गेट पर शुभम पुत्र करणजू दांगी निवासी सिंधवारी और भूपेंद्र पुत्र महेंद्र दांगी निवासी बम्होरी बराना जिला टीकमगढ़ खड़े थे।

दरवाजा खोलते ही दोनों अंदर युवक अंदर आ गए और दरवाजा बंद कर महिला के साथ जबरदस्ती करने लगे। शोर शराबा सुनकर घर में सो रहे दोनों बच्चे जाग गए और रोने लगे। दोनों आरोपियों ने महिला को दोनों बच्चों को जान से मारने की धमकी दी और बारी बारी से दोनों ने महिला से दुष्कर्म किया। दोनों आरोपियों ने मोबाइल से दुष्कर्म का वीडियो भी बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें