फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: भागीरथपुरा से लापता चार साल के बच्चे की लाश नाले में मिली, इंदौर में रिश्तेदार के यहां आया था

Fri, 20 Sep 2024 07:15 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

बच्चे का शव एमआर 10 के पास नाले में उतराता मिला। किशू के पिता बैंककर्मी हैं। वे धार में रहते है और अपने एक रिश्तेदार के यहां आए थे। रिश्तेदार के घर के पीछे नाला है, इसलिए वहां भी उसकी खोजबीन की जा रही थी। 
विज्ञापन
लापता किशु का शव नाले में मिला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र से लापता हुए चार साल के बच्चे का शव शुक्रवार को नाले में मिला। बीते चार दिन से एसडीआरएफ की टीम उसका शव खोज रही थी। एमआर 10 के नाले से शुक्रवार को बालक का शव निकाला गया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन

बाणगंगा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भागीरथपुरा से चार साल का किशू लापता हो गया था। परिवार ने उसके अपहरण की आशंका जताई थी। गुरुवार को एसडीआरएफ की टीम ने नाले में सर्चिंग की थी, लेकिन बच्चे की कोई जानकारी नहीं मिली थी। इधर, टीमें बनाकर आसपास के इलाकों में भी पूछताछ कर कार्रवाई जा रही थी, लेकिन कोई खास सफलता नहीं मिली।
एसडीआरएफ की टीम ने शुक्रवार को फिर से सर्चिंग की। इसमें बच्चे का शव एमआर 10 के पास नाले में उतराता मिला। किशू के पिता बैंककर्मी हैं। वे धार में रहते है और अपने एक रिश्तेदार के यहां आए थे। रिश्तेदार के घर के पीछे नाला है, इसलिए वहां भी उसकी खोजबीन की जा रही थी। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

बच्चा खेलते हुए बाहर निकला था
पुलिस के अनुसार धार निवासी राहुल बागवान का चार वर्षीय बेटा किशू भागीरथपुरा की बगिया रोड से लापता हुआ था। राहुल की पत्नी पूजा मामा ससुर राधेश्याम कुकड़िया के घर कार्यक्रम में भाग लेने धार से आई थी। बच्चा खेलते हुए बाहर निकला और गायब हो गया था। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है। आखिर बच्चा नाले तक कैसे पहुंचा, इसकी भी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें