नीमच जिले में आकाशीय बिजली से चार लोगों की मौत हो गई और दो घायल हुए ।
- फोटो : social media
मध्यप्रदेश के नीमच जिले में आसमानी आफत का खौफ देखने को मिला। यहां आकाशीय बिजली गिरने से दो जगहों पर चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हुए हैं। जिले के एसडीएम एसएल शाक्य ने बताया की जीरन और लोड गांव के में ये घटनाएं हुई हैं ।
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से लोड गांव में दो लोगों की मौत हुई और दो घायल हुए हैं।जीरन गांव में भी दो लोगों की मौत हो गई है। इन दो लोगों में से एक व्यक्ति राजस्थान का रहने वाला था।
शाक्य ने बताया कि जिला प्रशासन ने घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है, जहां उनका मुफ्त इलाज हो रहा है। वहीं हादसे में अपनी जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रशासन की ओर से चार लाख रुपए की सहायता दी जाएगी । इसके लिए जरूरी कार्यवाही शुरु कर दी गई है।