फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर बाबा का दावा, चार भाजपा विधायक मेरे संपर्क में, कमलनाथ के कहते ही पेश कर दूंगा

Thu, 25 Jul 2019 02:37 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
कंप्यूटर बाबा (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में कंप्यूटर बाबा ने दावा किया है कि भाजपा के चार विधायक उनके संपर्क में हैं। इंदौर में कंप्यूटर बाबा ने कहा कि चार विधायक (भाजपा विधायक) मेरे संपर्क में हैं, जब सही समय होगा तो मैं उन्हें सबके सामने पेश करूंगा।

विज्ञापन


बाबा ने आगे कहा कि जब मुख्यमंत्री कमलनाथ मुझे बताएंगे मैं उन्हें सबके सामने लाऊंगा। वे (4 भाजपा विधायक) मेरे संपर्क में हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें सरकार में शामिल किया जाएगा।
 



बता दें कि इससे पहले मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को उसी के विधायकों ने बुधवार को झटका दिया। दोनों भाजपा विधायकों ने विधानसभा में एक विधेयक पर मतदान के दौरान कांग्रेस के समर्थन में वोट दिया। भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी और शरद कोल ने कांग्रेस सरकार के पक्ष में वोट दिया। 
विज्ञापन


बता दें कि दोनों ही विधायक कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। मैहर से विधायक त्रिपाठी और ब्योहारी से विधायक कोल ने कहा कि उन्होंने कमलनाथ सरकार को समर्थन इसलिए दिया क्योंकि वह अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों का विकास करना चाहते हैं। दोनों भाजपा विधायकों ने इसे अपनी 'घर वापसी' बताया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें