संजय शुक्ला के समर्थन में जनसंपर्क करते पी चिदंबरम
- फोटो : Amar Ujala
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के लिए इंदौर शहर की विधानसभा सीट एक से आखिरी घड़ी में कांग्रेस का टिकट पाए संजय शुक्ला जोरशोर से प्रचार अभियान में जुट गए हैं। भारत सरकार के पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने विधानसभा सभा एक में संजय शुक्ला जी के समर्थन में जनसंपर्क किया।
चुनावी हलफनामे में कांग्रेस उम्मीदवार संजय शुक्ला ने खुद को 103.71 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति का मालिक बताया है। शुक्ला 28 नवंबर को होने वाले चुनावों में किस्मत आजमा रहे प्रदेश के सबसे धनी प्रत्याशियों की फेहरिस्त में शुमार हैं।
इंदौर-एक सीट से कांग्रेस ने बुधवार को जारी सूची में प्रीति अग्निहोत्री को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। लेकिन इस घोषणा के फौरन बाद शुक्ला ने यह आरोप लगाते हुए इंदौर-एक सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी थी कि इस सीट के टिकट को बेच दिया गया है। जिसके बाद कांग्रेस ने प्रीति अग्निहोत्री का टिकट काटकर संजय शुक्ला को दे दिया।