फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: रायगढ़ विवाद पर बोले शिवराज, क्या भारत माता की जय बोलने पर थप्पड़ मारे जाएंगे

Wed, 22 Jan 2020 09:02 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
पुर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के रायगढ़ में महिला जिलाधिकारी द्वारा नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन रैली निकालने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर थप्पड़ मारने के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। विवाद पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि क्या सोचा था मैडम (जिलाधिकारी), आप कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दोगे और हम चुप-चाप घरों में बैठकर भूल जाएंगे, क्या भारत माता की जय बोलने पर थप्पड़ मारे जाएंगे और हम आंख बंद करके बैठ जाएंगे। ये भूल है मैडम।

विज्ञापन


उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज हम संकल्प लेते हैं कि कमलनाथ तुम्हारी अत्याचार, अन्याय, भ्रष्टाचार और पाप की लंका को जलाकर राख कर देंगे।
 

गौरतलब है कि रायगढ़ की जिलाधिकारी निधि निवेदिता एवं उप जिलाधिकारी प्रिया वर्मा पर जिले के ब्यावरा में रविवार को सीएए के समर्थन में धारा 144 के बाद भी रैली निकालने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को कथित तौर थप्पड़ मारने का आरोप है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। तब से भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मुद्दे पर सरकार और विपक्ष में बयानबाजी हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें