फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश विधानसभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ होंगे विपक्ष के नेता

Thu, 16 Jul 2020 08:35 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : social media
विज्ञापन

मध्यप्रदेश विधानसभा के 20 जुलाई से शुरु होने वाले मानसून सत्र में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ विपक्ष के नेता होंगे। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता भूपेन्द्र गुप्ता ने गुरुवार को बताया, 'हमने विधानसभा सचिवालय को पत्र भेजकर सूचित किया है कि सदन में हमारे नेता कमलनाथ होंगे।'

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी ने तय किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रदेश विधानसभा में पार्टी का नेतृत्व करेंगे। गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2018 के परिणाम आने के बाद कमलनाथ को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया था।

मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव ए पी सिंह ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि कांग्रेस ने विपक्ष के नेता के संबंध में विधानसभा सचिवालय को एक पत्र भेजा है। उन्होंने कहा, 'फिलहाल यह पत्र मुझे मिला नहीं है। संभवत: अभी यह हमारे डाक सेक्शन में होगा।'
विज्ञापन


प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के 91 विधायक हैं। सोमवार से शुरु होने वाले मानसून सत्र में कांग्रेस विपक्षी बेचों पर बैठने जा रही है। मार्च माह में ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में कांग्रेस के 22 विधायक त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल हो गये थे। इससे प्रदेश में तत्कालीन कमलनाथ सरकार गिर गयी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें