फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: बीना बाइक रैली में पहुंचे अरुण यादव, बोले- छह महीने में सरकार हमारी होगी, 2018 के वचन अब पूरे होंगे

Fri, 02 Jun 2023 05:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

बुंदेलखंड के सागर के तीन दिवसीय दौरे पर अरुण यादव बीना पहुंचे। यहां उन्होंने आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में झूठों, बेईमानों और लूट की सरकार है। भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं। छह महीने बाद हमारी सरकार होगी।
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते अरुण यादव। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है और कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम शुरू कर दिया है। इसी को लेकर बुंदेलखंड के सागर के तीन दिवसीय दौरे पर अरुण यादव बीना पहुंचे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। अरुण यादव बाइक रैली में शामिल हुए उसके बाद आम सभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


अरुण यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब दिल्ली में एक संकल्प लेकर मध्यप्रदेश में आए हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में एक संकल्प लिया है, मिशन 150 सीटें जीतने का और जीतकर राहुल जी की झोली में देंगे। मध्य प्रदेश में 100% सरकार बनाएंगे और बीना भी जीतेंगे।

मध्य प्रदेश में 20 साल से झूठों, बेईमानों और लूट की एक सरकार है
आम सभा को संबोधित करते हुए अरुण यादव ने कहा मध्यप्रदेश में एक सरकार 20 सालों से है, झूठों बेईमानों और लूट की एक सरकार है। उसका नेतृत्व शिवराज सिंह चौहान और उनकी अलीबाबा चालीस चोर की सरकार करती है। किस तरह से आतंक का माहौल सागर जिले में बनाया जा रहा है। अरुण यादव ने कहा कि भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं। छह महीने बाद हमारी सरकार होगी और यहां बैठे साथियों को जनता मौका देने वाली है।
विज्ञापन


सागर जिले में सबसे ज्यादा प्रताड़ित हो रहा है कांग्रेस कार्यकर्ता
अरुण यादव ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि अगर पूरे प्रदेश में कोई जिला है, जहां पर हमारा कांग्रेस का कार्यकर्ता प्रताड़ित हो रहा है तो वह है सागर जिला। सागर जिले में जितनी भी विधानसभा हैं, वहां लूट करने वाले लोग बैठ गए हैं। सत्ता में बैठकर गुंडागर्दी करने का काम कर रहे। मैं उनको बताना चाहता हूं कि जनवरी 2024 हमारी होगी। जिन-जिन लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा, सारे सरकारी अफसर सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं, सुन लें इसका हिसाब जरूर होगा। अरुण यादव आपसे वादा कर रहा है।

जो वादे हमने 2018 में करे थे उन्हें 2023 में पूरा करेंगे
अरुण यादव ने कहा कि हम 2018 में सरकार में आए थे, लेकिन 2020 तक रहे, हमारे कुछ दोगले लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर निर्वाचित सरकार को गिरा दिया था। हमने जो वादे 2018 में किए थे उन्हें 2023 में पूरा करेंगे। वादे ही नहीं किए, हमने वचन दिया था। किसानों का कर्जा माफ करने का जो वचन दिया था 2024 में सरकार आने पर पूरा करेंगे। हमारी सरकार आएगी तो बीना को जिला बनाने की मांग हम जरूर पूरा करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें