होम्योपैथी दवाओं से बीमारियों का इलाज करा रहे मरीजों के लिए अब योग और प्राकृतिक चिकित्सा (नेचुरोपैथी) से भी इलाज करा सकेंगे। इसके लिए मध्य प्रदेश की राजधानी के एकमात्र सरकारी होम्योपैथी कॉलेज में योग और नेचुरोपैथी केंद्र खोला जा रहा है।
भोपाल में यह केंद्र इसी महीने शुरू हो जाएगा। इस केंद्र में एक साथ तीन पद्धतियों से इलाज संभव हो सकेगा।
केंद्र सरकार क्रॉस पैथी यानी एक इलाज पद्धति से इलाज में दूसरी पद्धति के इस्तेमाल को बढ़ावा दे रही है। आयुष मंत्रालय का मानना है कि इलाज की हर पद्धति के अच्छे तरीकों को अपनाया जाना चाहिए। इसी कड़ी में पहली बार होम्योपैथी को योग और प्राकृतिक चिकित्सा के साथ मिलाने के लिए भोपाल में एक केंद्र खोला जा रहा है।