फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni Crime: जबलपुर में अपराध कर कटनी में काट रहे थे फरारी, पुलिस पकड़ने पहुंची तो कर दी फायरिंग

Tue, 31 Jan 2023 09:31 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

दो बदमाशों ने कटनी पुलिस पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को धरदबोचा जिनसे पुलिस ने दो पिस्टल समेत पांच कारतूस भी बरामद किए हैं। 
विज्ञापन
fire, gun demo, firing, gun, shoting - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में दो बदमाशों ने कटनी पुलिस पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि किसी को कोई चोट नही आई। हालांकि कटनी पुलिस ने आरोपियों को धरदबोचा जिनसे पुलिस ने दो पिस्टल समेत पांच कारतूस भी बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


बताया जा रहा दोनों आरोपी जबलपुर जिले के हैं, जिन पर जान से मारने की कोशिश करने का मामला दर्ज था लेकिन आरोपी पुलिस की नजरों से बचकर कटनी जिले में फरारी काट रहे थे। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों का नाम आकाश ग्रैकर और जीतू चतुर्वेदी है, जिसकी लोकेशन पता लगते ही जबलपुर पुलिस ने कटनी पुलिस को सूचना दी। आरोपियों की जानकारी लगते ही कटनी पुलिस की क्राइम स्कॉट की टीम साइबर सेल के माध्यम से आरोपियों की लोकेशन पर जा पहुंची, लेकिन आरोपियों ने पुलिस को देख उन पर पिस्टल से एक राउंड फायर कर दिया। 

पुलिस ने आरोपियों को चारों तरफ से घेराबंदी कर धरदबोचा। उनके कब्जे से पिस्टल भी जब्त की। उन्हें कोतवाली थाना लाकर बंद किया गया। पूरे मामले पर रंगनाथ थाने पर आरोपियों पर धारा 307, 353 समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं आरोपियों के पास मिले अवैध हथियार कहां से आए इसको लेकर भी कटनी पुलिस पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें