फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिहंस्थः अखाड़ा चुनाव में साधुओं ने की फायरिंग, दर्जनभर घायल

Thu, 12 May 2016 06:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के उज्जैन में चल रहे सिंहस्‍थ महाकुंभ में गुरुवार को हैरतअंगेज घटनाक्रम में अखाड़ा परिषद के चुनाव के दौरान कुछ साधुओं ने फायरिंग कर दी। जिसमें चार साधु गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। 
विज्ञापन


एएनआई की खबर के अनुसार सिंहस्‍थ में चल रहे महाकुंभ के दौरान गुरुवार को आह्वान अखाड़े में चुनाव होना था। इसी दौरान कुछ साधुओं के बीच विवाद की ‌‌स्थिति बन गई। तनातनी बढ़ी तो कुछ साधुओं ने रिवाल्वर निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग से अखाड़े के साथ साथ आसपास भगदड़ मच गई। लोग जान बचाकर इधर उधर भागने लगे। 

फायरिंग में चार साधु गंभीर रूप से जख्मी हो गए। कुंभ में सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। खबर लिखे जाने तक पुलिस जैसे तैसे मामले को शांत करने का प्रयास कर रही ‌थी। 
विज्ञापन


वहीं हमले में घायल हुए एक नागा बाबा राहुल ने बताया कि झगड़ा दो पक्षों के बीच हुआ था। तभी एक पक्ष ने हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी। उन लोगों ने तलवारों से भी हमला किया, जिसमें 15-20 लोग घायल हो गए हैं। 
विज्ञापन
Ujjain (Madhya Pradesh): Sadhus opened fire during election in Avahan Akhara, four sadhus injured. — ANI (@ANI_news) May 12, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें