फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंहस्थ महाकुंभ: नहाकर लौटे 41 विदेशी श्रद्धालु बीमार

Thu, 12 May 2016 09:14 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ कुंभ में आए 41 विदेशियों की तबीयत बुधवार रात खराब हो गई है। सभी विदेशी नागरिक पायलट बाबा के यहां आए हुए थे। बीमार होने वाले अधिकांश विदेशी नागरिक जापान और यूरोप के बताए जा रहे हैं। बीमार नागरिकों को जिला अस्पताल और माधवनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों के मुताबिक पायलट बाबा के शिविर में रहने वाले कुछ विदेशी नागरिकों की तबीयत अचानक से खराब हो गई तो उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन बीमार होने वालों की संख्या बढ़ते-बढ़ते 41 तक पहुंच गई।
विज्ञापन


सभी मरीजों को उल्टी और दस्त की शिकायत थी। अस्पताल के सीमएचओ एन. के. त्रिवेदी के मुताबिक सभी डिहाइड्रेशन की शिकायत है। त्रिवेदी ने फूड प्वायजनिंग की आशंका से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी और पानी की कमी करे कारण विदेशियों को यह दिक्कत हुई। सभी का उपचार किया जा रहा है

 पायलट बाबा के शिविर में व्यवस्था देख रहे स्वामी शैलेषानंद ने बताया कि सभी विदेशी शिप्रा से नहाकर लौटे थे जिसके बाद रात में इनका स्वास्थ्य बिगड़ गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें