फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: कपड़े की दुकानों में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका, काबू पाने की कोशिश जारी

Fri, 24 Sep 2021 07:48 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र रिव्हर साइड रोड पर भीषण आग लग गई है। घटना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ी खबर इंदौर से आ रही है। सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र रिव्हर साइड रोड पर भीषण आग लग गई है। कपड़ों की कुछ दुकानों में आग लगी है। आग लगने के बाद अफरातफरी का माहौल मचा हुआ है। मौके पर फायर ब्रिगेड, पुलिस और निगम की टीम मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात पूरा बाजार बंद हो चुका था। सभी व्यवसायी अपने-अपने घर जा चुके थे। करीब चार बजे के आसपास लोगों ने  कपड़े की दुकानों से धुआं निकलते देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल गाड़ियों को दी, जिसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम और आला अधिकारी पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें