फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतना अस्पताल में लगी भीषण आग

Wed, 25 Jun 2014 08:42 AM IST
जयप्रकाश पाराशर/अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के सतना जिला अस्पताल में गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भीषण आग लगने से करीब 25 बच्चे बीमार हो गए। सभी बच्चों को उनके परिजनों ने ही आग से बाहर निकाला है।
विज्ञापन


बच्चों को खिड़की तोड़कर बाहर निकाला गया। बच्चों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। बच्चों को निजी अस्पतालों में भी शिफ्ट करने की बात की जा रही है।

प्रभारी कलेक्टर अभिजीत ने कहा है कि जिन बच्चों की स्थिति ठीक नहीं है, उन्हें रीवा भेजा गया है। ऐसे बच्चों की संख्या करीब 8-9 हो सकती है।
उनका कहना है कि सतना के अन्य अस्पतालों में नवजात बच्चों की पर्याप्त चिकित्सा की सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने के कारण इन बच्चों को रीवा भेजा जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि आग कैसे लगी इस बारे में जानकारी ली जा रही है। बच्चों के इलाज के लिए जो भी संभव होगा, वह प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभी अफरा तफरी का माहौल है, स्थितियां सामान्य होने के बाद सभी को मिलने दिया जाएगा। आग के कारणों का पता नहीं लगाया जा सका है। अनुमान है कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें