फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर के कपड़ा बाजार में आग: करीब एक दर्जन दुकानें जलकर खाक, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

Wed, 09 Feb 2022 10:13 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में बाला बाई का बाजार में बने एक कॉम्प्लेक्स में तड़के सुबह आग लग गई, हादसे में करीब एक दर्जन से ज्यादा दुकानें जलकर खाक हो गई हैं। दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।
विज्ञापन
ग्वालियर: आग से कॉम्प्लेक्स में भरा धुआं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में बाला बाई का बाजार में बने अरिहंत कॉम्प्लेक्स में तड़के सुबह आग लग गई। आग से कॉम्प्लेक्स में बनी करीब एक दर्जन दुकानें जलकर खाक हो गई हैं। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां आग बुझाने पहुंची। आग इतनी ज्यादा विकराल थी कि करीब 15 से 20 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुरुआती दौर में 5 से 6 दुकानें पूरी तरह से जलकर खाक हो गई हैं। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है हालांकि कहा जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है। हुजरात कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। नगर निगम फायर ब्रिगेड अमला आग के कारणों की जांच में जुटा है। आग के चलते व्यापारियों का करोड़ों का नुकसान हो गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें