फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: दमोह में स्कूली बच्चों से भरी वैन में लगी आग, स्थानीय लोगों की मदद से बुझाई गई, सभी छात्र सुरक्षित

Thu, 22 Sep 2022 01:28 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

निजी स्कूल के छात्रों को ले जा रही वैन में अचानक आग लग गई, हालांकि सभी बच्चे सुरक्षित हैं। स्थानीय लोगों की मदद से आग को समय पर बुझा लिया गया। अधिकारियों ने मामला सामने आने के बाद कार्रवाई की बात कही है।
 
विज्ञापन
वैन से उतारे गए स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के हटा में बड़ी लापरवाही सामने आई है। निजी स्कूल के छात्रों को ले जा रही वैन में अचानक आग लग गई, हालांकि सभी बच्चे सुरक्षित हैं। स्थानीय लोगों की मदद से आग को समय पर बुझा लिया गया। अधिकारियों ने मामला सामने आने के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा हटा के चंडीजी मंदिर के पीछे वन विभाग कार्यालय के सामने का है बताया जा रहा है कि स्कूली वैन में चलते-चलते अचानक आग लग गई। घटना के समय वैन में 12 बच्चे सवार थे। यदि समय रहते स्थानीय लोगों ने सभी बच्चों को बाहर नहीं निकाला होता तो गंभीर स्थिति बन सकती थी। प्रत्यक्षदर्शी पप्पू खटीक, अजय राय ने बताया कि बच्चों को आनन फानन में वैन से उतारा और एक हार्डवेयर की दुकान पर सुरक्षित बैठाया। सभी स्कूली बच्चे हटा के बचपन प्ले स्कूल के बताए जा रहे हैं।

बच्चों को घर छोड़ने जा रही बिना नंबर की स्कूल वैन किसकी है, स्कूल में रजिस्टर्ड है, इसकी जानकारी देने से निजी स्कूल संचालक बचते नजर आ रहे हैं। जबकि बच्चों को लाने, ले जाने की अनुमति देने से पहले स्कूल प्रबंधन को वाहन की कंडीशन देखनी थी। फिलहाल घटना के बारे में कोई भी कुछ भी बोलने तैयार नहीं है। बच्चों को स्कूल प्रबंधन द्वारा दूसरा वाहन भेजकर उनके घर भेजा गया। बताया जा रहा है की वेन में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा था। इस संबंध में हटा बीआरसी टी आर कारपेंटर का कहना है मामले की जांच की जा रही है उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें