भोपाल में होशंगाबाद रोड पर स्थित इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार की दोपहर आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दो अलग-अलग फायर स्टेशन से गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गई हैं। आग के चलते उठा धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रहा था। दमकल की गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंच चुकी है।
धुंए का गुबार देखकर लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी थी। आग लगने के कारण का पता अभी नहीं चल पाया है। स्कूल प्रबंधन ने कहा है कि स्कूल अभी पूरी तरह से बंद है और केवल ऑनलाइन क्लास चल रही हैं। घटना के समय स्टाफ के अलावा स्कूल में कोई और नहीं था। घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।