फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी पडा दिग्विजय को ट्वीट करना, FIR दर्ज

Sun, 21 Jul 2013 09:02 PM IST
भोपाल/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह को राघवजी के बारे में ट्वीट करना भारी पड़ गया है।
विज्ञापन


एक वकील ने उनके खिलाफ जानबूझकर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में रविवार को भोपाल के शाहपुरा थाने में धारा 295ए, 66 और 67बी के तहत मामला दर्ज कराया है।

यह प्रकरण गैर जमानती है। मामला दर्ज होने के विरोध में थाने पर प्रदर्शन कर रहे 50 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक वकील संगीत वर्मा की शिकायत के बाद विधिक सलाह ली गई और यह मामला दर्ज किया गया है। जिन धाराओं में केस पंजीबद्ध किया गया है, वे समूह की भावनाएं आहत करने और आईटी के माध्यम से किसी की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञात हो कि राघवजी की गिरफ्तारी के बाद दिग्विजय ने ट्वीट किया था ‘भोपाल में आजकल एक नारा चल रहा है- बच्चा-बच्चा राम का, राघवजी के काम का’।

कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव को भी उस समय बड़ी शिकस्त मिली थी जब उनके एक विधायक चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी ने दिग्विजय सिंह के इसी ट्वीट का हवाला देते हुए अविश्वास प्रस्ताव का विरोध किया था और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

मामला दर्ज होने के बाद कांग्रेस इस पूरे मामले का राजनीतिक लाभ उठाना चाहेगी। पार्टी कार्यकर्ता सोमवार से बड़े प्रदर्शन की तैयारी में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें