फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी महिला से गैंगरेप के 6 दोषियों को उम्रकैद

Sat, 20 Jul 2013 10:28 PM IST
दतिया/भोपाल/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के दतिया जिले की विशेष अदालत ने 39 वर्षीय स्विस महिला के साथ हुए बलात्कार के छह दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


यह रेप दतिया के जंगलों में स्विट्जरलैंड निवासी महिला के साथ 15 मार्च को हुआ था। फैसला सुनाते हुए विशेष जज जितेंद्र कुमार शर्मा ने सभी दोषियों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

इस मामले में सौ पेजों का आरोप पत्र पेश किया गया था। आरोपियों की परेड शिनाख्त नहीं की जा सकी थी, क्योंकि पीड़ित महिला ने कहा था कि घटना अंधेरे में हुई थी और अपराधियों की शिनाख्त पहचान करना उसके लिए संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्विस महिला अपने एक साथी के साथ साइकिल से ओरछा से आगरा की ओर जा रही थी। उन्होंने 15 मार्च को दतिया के निकट कैंप लगाया था।

दोषियों ने दंपति को लूटने के अलावा महिला के साथ बलात्कार किया था। कंजर टोले के इन दोषियों ने दंपति से लैपटॉप छीनने के अलावा महिला के साथ बलात्कार किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें