विदिशा जिले में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी का घर ढहा दिया गया। नाबालिग ने बीते दिनों मुस्लिम युवक की छेड़छाड़ से परेशान होकर जान दे दी थी। आज प्रशासन ने ये कार्रवाई की है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में 30 जुलाई मुस्लिम युवक से प्रताड़ित नाबालिग के आत्महत्या करने के मामले में प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। सोमवार को आरोपी के घर बुलडोजर चला दिया है। इस दौरान प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण को जेसीबी के माध्यम तोड़ दिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि गत 30 जुलाई को लटेरी में मुस्लिम युवक आमिर नाम के लड़के से परेशान होकर कक्षा 12वी में पढ़ने वाली एक नाबालिग लड़की द्वारा अपने ही घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई थी। इसके बाद प्रशासन ने भी सख्ती दिखाई है। सोमवार सुबह लगभग 11 बजे की गई बुलडोजर से घर गिराने की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए भारी पुलिस फोर्स के साथ राजस्व तथा नपा का अमला मौजूद रहा।