फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते शर्मसार: बड़ी बेटी के साथ ज्यादती करता था हैवान पिता, जब छोटी बेटी पर गंदी नजर डाली तो मां पहुंची थाने

Fri, 17 Mar 2023 08:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

पिता अपनी ही सगी बेटी से बीते पांच साल से हैवानियत कर रहा था। बदनामी के डर से बेटी सब सहती रही। आखिरकार मां के साथ बेटी थाने पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के शहडोल से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक पिता अपनी ही सगी बेटी से बीते पांच साल से हैवानियत कर रहा था। बदनामी के डर से बेटी सब सहती रही। विरोध करती तो पिता उसे पीटता था। पिता की गंदी नजर छोटी बेटी पर पड़ी तो मां चुप नहीं रही। मां ने पुलिस में शिकायत कर दी, पुलिस ने हैवान पिता को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


रिश्तों को शर्मसार करने का मामला शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र का है। मां के साथ थाने पहुंची बेटी ने पुलिस को बताया कि वह पिछले कई महीनों से पिता की दरिंदगी का शिकार हो रही है। युवती ने बताया कि वह उसके पिता, मां और छोटी बहन के साथ रहती है। करीब पांच साल पहले मां जब मजदूरी पर गई थी, तब पिता ने छोटी बहन को किसी काम से बाहर भेज दिया और उसके साथ गलत काम किया। उसने विरोध किया तो पीटा और किसी को बताने पर जान से मार डालने की धमकी दी। फिर ये सिलसिला अक्सर होने लगा। युवती शर्म और बदनामी के डर से चुप रही। 

पीड़िता ने बताया कि अब पिता की नजर उसकी छोटी बहन पर पड़ने लगी थी। उसने हिम्मत दिखाते हुए अपनी आपबीती मां को बताई। मां उसे महिला थाना लेकर आई और पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। युवती का कहना था कि गलत काम का मना करने पर पिता अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। शहडोल एसपी कुमार प्रतीक का कहना है कि युवती द्वारा दुराचार किए जाने की शिकायत की गई थी, जिस पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें