फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: पिता ने रिश्ते को किया शर्मसार, बेटी को बनाया हवस का शिकार

Mon, 04 Nov 2019 11:04 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के भिंड में एक पिता ने बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। आरोपी पिता ने अपनी ही 16 साल की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। घटना शनिवार शाम को भिंड के सिरसौदा गांव में उसके घर में घटित हुई जहां वह अपने माता-पिता के साथ रहती है।

विज्ञापन


पीड़िता ने घटना की जावकारी पुलिस को अपनी मां के फोन से दी और दावा किया कि घटना के वक्त उसकी मां घर में मौजूद थी। आरोपी पिता अरविंद शर्मा को जब पता चला कि उसकी बेटी ने पुलिस को फोन किया है तो वह भाग गया। उसने अपनी बेटी को जान से मारने की धमकी दी है।

गोहद पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर कमल कांत दुबे ने कहा, 'हमें शनिवार शाम को फोन पर शिकायत मिली लेकिन हमारे पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से भाग गया। पीड़िता के शरीर पर चोट के काफी निशान हैं उसे वहां से बचा लिया गया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है।'
विज्ञापन


पीड़िता ने अपने बयान में पुलिस को बताया, 'मेरे पिता बचपन से ही मुझे मारा-पीटा करते थे क्योंकि उन्हें लड़का चाहिए था। मेरी मां मुझे बचाने की कोशिश करती थी लेकिन वह उन्हें भी पीटते थे और उनपर लड़का न देने का आरोप लगाते थे। शनिवार को उन्होंने पहले मुझे एक कमरे में बंद किया और फिर मेरे साथ दुष्कर्म किया।'

पीड़िता की मां का बयान अपनी बेटी से अलग है। उनका कहना है कि घटना के वक्त वह घर के दूसरे कमरे में थी। जब उन्हें पता चला कि बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ है तो उन्होंने ही उसे पुलिस में शिकायत करने के लिए कहा था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए 24 घंटे में कई स्थानों पर छापेमारी की लेकिन अभी तक उसके हाथ सफलता नहीं लगी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें