फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने नहीं दी गाड़ी की चाबी तो एमबीए पास युवक ने खुद को मारी गोली

Fri, 05 Apr 2019 02:20 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

अवधपुरी के खजूरीकलां स्थित शिवलोक फेस-2 में बुधवार रात को एक एमबीए पास युवक ने देशी कट्टे से खुद को गोली मारकर जान दे दी। तीन पहले ही उसने अपना 27वां जन्मदिन मनाया था। इस युवक का नाम शैलेंद्र सिंह सोंखिया था।

विज्ञापन


बुधवार को वह दोस्तों के साथ पार्टी करना चाहता था। जब पिता को पता चला कि वह शराब पीकर तेज गाड़ी चलाता है तो उन्होंने कार की चाबी देने से मना कर दिया। गुस्से में युवक ने पहले टीवी को फोड़ा और फिर खुद को गोली मार ली।

युवक शिवलोक फेस-2 में पत्नी परविंदर कौर के साथ रहता था। फिलहाल उसके पास कोई नौकरी नहीं थी। उसके दादा रुस्तम सिंह सोमवार को अस्पताल में भर्ती थे जिसकी वजह से वह दोस्तों के साथ जन्मदिन नहीं मना पाया था। उसके माता-पिता भूपेंद्र और गीता दोनों उत्तर प्रदेश के ललितपुर के सरकारी विद्यालय में अध्यापक हैं।
विज्ञापन


अवधपुरी के एसएचओ मांगीलाल भाटी ने कहा, घटना वाली रात को शैलेंद्र ने अपनी पत्नी से चार हजार रुपये लिए और दोस्तों के साथ पार्टी के लिए जाना चाहता था। जब उसने गाड़ी की चाबी मांगी तो पिता ने मना कर दिया क्योंकि उन्हें पता था कि वह शराब पीकर तेज गाड़ी चलाता है।

चाबी न मिलने पर वह इतना बौखला गया कि उसने घर का सामान फेंकना शुरू कर दिया। परिवार के सदस्यों ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। गुस्से में वह कमरे के अंदर गया और उसका दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुछ मिनट बाद परिवारवालों ने गोली की आवाज सुनी।

काफी खटखटाने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो रिश्तेदारों ने दरवाजे को तोड़ दिया। जब अंदर जाकर देखा तो शैलेंद्र बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था। जमीन पर एक देशी कट्टा पड़ा हुआ था जिससे उसने अपनी दाहिनी कनपटी पर गोली मारी थी। परिवार वाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें