मतलब के इस दौर में रिश्तों के मायने सिमटते जा रहे हैं, बाप बेटी जैसा पवित्र रिश्ता भी अब हवस की भेंट चढ़ता जा रहा है। मध्यप्रदेश के उमरिया में एक पिता अपनी जवान बेटी के साथ सालभर तक बलात्कार करता रहा।
बाप की हैवानियत से तंग आकर बेटी ने घर छोड़ दिया और एक सुधारग्रह मे आश्रय ले लिया। जिसके बाद सारे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तो उसकी असलियत जानकर उसके पैरों तले की जमीन भी खिसक गई।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार 48 साल के आरोपी पिता को पुलिस ने रविवार रात गिरफ्तार कर लिया। जिसे सोमवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी अपनी बेटी से लगातार बलात्कार करता था, जिसके कारण वह बीते 2 जून को घर से भाग निकली।