देश के ग्रामीण इलाकों में अंधविश्वास की घटनाएं लगातार लोगों की जान की दुश्मन बनी हुई हैं। मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक युवा किसान ने अपनी जीभ काटकर माता के मंदिर में चढ़ा दी। मामला आस्था का था लेकिन उसकी जान पर बन आई।
भारी मात्रा में खून बहने के कारण उसकी हालत बिगड़ गई। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। हैरत ये रही कि जिस समय युवक दर्द से तड़फ रहा था वहां खड़े लोग तमाशा देखते रहे लेकिन किसी ने उसकी जान बचाने की कोशिश नहीं की।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार मृतक युवक की पहचान सतना के खराटा गांव के दीपक कोल के रूप में हुई है। वाकया बुधवार का है। जब युवक ने अपनी जीभ काटकर माता के मंदिर में चढ़ा दी। जीभ काटते ही उसके मुंह से काफी मात्रा में खून बहने लगा जिससे वह बेहोश हो गया।