कई बार सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव होना और पल पल की जानकारी अपडेट करना भी कितना नुकसानदायक हो सकता है, उसकी बानगी है मध्यप्रदेश की ये घटना। जहां पकड़े गए चोरों ने जो खुलासे किए उसे सुनकर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वालों के होश उड़ जाएंगे।
पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है जो सोशल मीडिया खासकर फेसबुक पर स्टेटस देखकर घरों में चोरी करता था। सोशल मीडिया से ही यह गिरोह इस बात का पता लगाता था कि कौन अपने घर से बाहर गया हुआ है।
उसके बाद ये उस बंद घर पर धावा बोलते और सारा माल साफ कर देते। पुतिलस ने चोरों के कब्जे से लाखों का माल बरामद किया है। हैरत की बात ये है कि चोर अपना रहन-सहन इतने शाही तरीके से रखते थे कि कोई भी उन पर शक भी नहीं कर पाता था।