फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे ने दुल्हन की बजाय पीएम मोदी के नाम की मेहंदी रचाई, पूर्व सीएम शिवराज ने दी बधाई

Thu, 14 Feb 2019 10:37 AM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों की दीवानगी आए दिन बढ़ती जा रही है। कोई शादी के कार्ड में उनके लिए वोट की मांग कर रहा है तो कोई उनके नाम की मेहंदी रचा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 7
indoor wedding
ऐसा ही कुछ मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में भी हुआ है। यहां एक दूल्हे ने अपने हाथों में दुल्हन के बजाय पीएम मोदी के नाम की मेहंदी रचाई है। जब इस बात का राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पता चला तो वह भी युवक की बारात में शामिल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 7
indoor wedding
दूल्हे का नाम है अनुभव वर्मा। उन्होंने अपने हाथों में लगी महंदी में लिखवाया है '#Modi Again'। इसके साथ ही उन्होंने कमल का फूल भी बनवाया है। 

4 of 7
shivraj singh chouhan
बात 11 फरवरी की है। तब शिवराज सिंह चौहान इंदौर के रास्ते से एयरपोर्ट जा रहे थे। तभी अनुभव की बारात भी निकल रही है। जब उन्हें किसी ने अनुभव की मेहंदी के बारे में बताया तो उन्होंने अपना काफिला ही रुकवा लिया और बारात में शामिल हो गए। वह दूल्हे बने अनुभव से मिले और उन्हें शादी के लिए बधाई दी। उन्होंने अनुभव के इस अनोखे कदम की तारीफ भी की।
विज्ञापन

5 of 7
शिवराज सिंह चौहान
शिवराज ने अनुभव की तारीफ करते हुए कहा, "युवा ही देश का प्राण होता है और उसके विचार देश को दिशा देते हैं। इंदौर में आज दूल्हे अनुभव वर्मा को देख, यह विचार ताजा हो गए, जिसके हाथों में 'नमो अगेन' की मेहंदी रची थी। यह परिवर्तन का बिगुल है। नि:संदेह, भारत बदल रहा है, सशक्त हो रहा है। अनुभव को भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं!"
 
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
अनुभव वर्मा का कहना है कि उन्हें ऐसे अनुभव की उम्मीद नहीं थी, हालांकि उनकी पत्नी को थोड़ा बुरा जरूर लगा लेकिन वो बाद में मान गई। अनुभव वर्मा का पीएम मोदी के बारे में कहना है कि अब "चुनाव आने वाले हैं, जो देश के लिए इतना कर रहे हैं, उनके लिए मैं भी थोड़ा योगदान करना चाहता हूं। कुछ लोग उन्हें गाली देते हैं तो कुछ प्रशंसा करते हैं, मेरा एक छोटा सा प्रयास था ये मेहंदी।"
विज्ञापन

7 of 7
Pm Modi Addresses Crew Of Ins Arihant - फोटो : ANI
अनुभव का कहना है कि मोदी को देखकर लगता है कि वे ईमानदार हैं, बाकी राहुल गांधी और उनके जीजाजी वाड्रा कहीं न कहीं उलझे हैं लेकिन उनके ऊपर ऐसा कोई इलजाम नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next