भोपाल के 21 कॉलेजों समेत मध्यप्रदेश के 77 इंजीनियरिंग कॉलेजों की फीस बढ़ा दी गई है। कुछ कॉलेजों की अधिकतम फीस 62 से 65 हजार रुपए सालाना तक हो गई है।
इसके अलावा यातायात के लिए प्रति सेमेस्टर एक हजार रुपए ज्यादा देने होंगे। पिछले साल तक छात्रों से चार हजार रुपए प्रति सेमेस्टर यातायात फीस ली जाती थी। अब पांच हजार रुपए लिए जाएंगे।
प्रवेश एवं शुल्क निर्धाराण विनियामक समिति ने गुरुवार को 2013-14, 2014-15, 2015-16 सत्र के लिए 204 इंजीनियरिंग कॉलेजों की बीई की फीस घोषित की।
कॉलेजों की न्यूनतम फीस 18,500 रुपए प्रति सेमेस्टर तथा अधिकतम फीस 32,500 रुपए प्रति सेमेस्टर तक निर्धारित की गई है। नया फीस स्ट्रक्चर कमेटी की वेबसाइट www.afrcmp.org पर अपलोड कर दिया गया है।
हॉस्टल तथा ट्रेनिंग व प्लेसमेंट की फीस में कोई वृद्धि नहीं की गई है।