फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: वाटर पार्क के कमरे में मिलीं पति-पत्नी और जुड़वां बच्चों की लाशें, नीला पड़ चुका था शरीर

Fri, 27 Sep 2019 07:21 AM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : Twitter
विज्ञापन

इंदौर के खुड़ैल के क्रिसेंट वाटर पार्क में अपोलो डीबी सिटी में रहने वाले इंजीनियर, उसकी पत्नी व दो बच्चों के शव बरामद हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि कोई जहरीली वस्तु खाकर चारों ने आत्महत्या कर ली होगी। सभी लोग आज ही वाटर पार्क गए थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार संभावना जताई जा रही है कि पहले बच्चों की हत्या की गई और फिर माता-पिता ने आत्महत्या कर लिया होगा।

विज्ञापन


क्रिसेंट वाटर पार्क में रिसॉर्ट है और जहां मेहमान किराए के कमरे लेकर रुकते हैं। डीबी सिटी में रहने वाले अभिषेक सक्सेना (45) ने एक दिन पहले ही कमरा किराए पर लिया था। गुरुवार को परिवार के लोग कमरे से बाहर नहीं आए तो शाम के समय रिसॉर्ट प्रबंधन सक्रिय हुआ। काफी प्रयास के बाद भी जब अंदर से बंद कमरे को नहीं खोला तो मास्टर चाबी का इस्तेमाल कर दरवाजे को खोला गया।

दरवाजा खोलने पर चार लोगों के शव कमरे के अंदर दिखे, तो खुड़ैल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की शिनाख्त अभिषेक सक्सेना (45), उनकी पत्नी प्रीति सक्सेना (42), बेटे अद्वित (14) व बेटी अनन्या (14) के रूप में हुई। चारों का शरीर नीला पड़ गया था। पास में एक केमिकल रखा था जिसका सेवन कर आत्महत्या की बात सामने आ रही है ।
विज्ञापन


एफएसएल टीम ने की जांच
पुलिस की एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच की। पुलिस को पता चला कि अभिषेक आईटी इंजीनियर थे और परिवार के साथ घूमने के लिए आए थे । प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। अभिषेक के परिवार में बुजुर्ग मां है जो घर पर ही थी। पुलिस ने उन्हें व अन्य रिश्तेदारों को सूचना देकर बुलाया । अभी आत्महत्या का कारण ज्ञात नहीं हो पाया है। पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें