फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनी ट्रैप गंभीर मुद्दा, सीएम ने एसआईटी गठित की, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे : जीतू पटवारी

Fri, 27 Sep 2019 05:20 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
जीतू पटवारी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री जीतू पटवारी ने गुरुवार को राज्य में हनी ट्रैप के मुद्दे पर बात की। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर मुद्दा है, इससे राज्य के कोष पर प्रभाव पड़ा है। पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ इसे लेकर गंभीर हैं, उन्होंने इसकी जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित कर दिया है। मुख्यमंत्री और सरकार इस बारे में स्पष्ट हैं कि दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। 

विज्ञापन




मध्यप्रदेश पुलिस ने इस मामले में गिरोह की पांच महिलाओं समेत छह लोगों को इंदौर और भोपाल से गिरफ्तार किया था। पुलिस के हत्थे चढ़े 'हनी ट्रैप' गिरोह के जाल में राजनेताओं और आला सरकारी अधिकारियों समेत कई प्रभावशाली लोगों के फंसने का संदेह है। पुलिस अधिकारी ने विशिष्ट जानकारी दिए बगैर तस्दीक की कि गिरोह के शिकार लोगों में राजनेता और आला सरकारी अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें