फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड न्यूज पर चुनाव आयोग सख्त, मीडिया पर नजर रखने के लिए बनाया मॉनिटरिंग रूम

Sun, 07 Oct 2018 04:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
चुनाव आयोग
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने शनिवार को पांच राज्यों में होने वाले चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया है। तत्काल प्रभाव से आचार संहिता लागू कर दी गई है। साथ ही निष्पक्ष चुनाव हो इसके लिए आयोग ने कमर भी कस ली है। चुनाव आयोग ने फैसला किया है कि न्यूज चैनलों पर प्रसारित हो रहीं खबरों पर पल-पल की नजर रखी जाएगी। जानकारी के मुताबिक इसके लिए मध्य प्रदेश में आयोग के दफ्तर में मॉनिटरिंग सेंटर सक्रिय हो गया है। 
विज्ञापन


इस सिस्टम का पूरा मकसद चुनाव में पेड न्यूज पर रोक लगाना है। इसके लिए एक नोडल अधाकारी भी नियुक्त किया गया है। दफ्तर में कार्य करने वाले लोगों का काम न्यूज चैनल पर प्रसारित हो रही खबरों को देखना है कि कहीं किसी पार्टी या नेता द्वारा पेड न्यूज तो नहीं चलवाई जा रही है। 

बता दें कि चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश सहित पांच राज्यों में होने वाले चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया है। मध्य प्रदेश में पिछले 15 सालों से भाजपा सत्ता पर काबिज है। पिछले तीन चुनावों में भाजपा ने कांग्रेस को बुरी तरह हराया था। साल 2013 में हुए चुनाव में भाजपा ने कुल 230 सीटों में से 165 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस को महज 58 सीटें ही मिली थीं। वहीं, बसपा ने 4 सीटों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 सीटों पर कब्जा जमाया था। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में 2 नवंबर को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। 9 नवंबर को नामंकन की आखिरी तरीख है। 12 को स्क्रूटनी और 14 नवंबर को नामंकन वापस लिया जाएगा। वहीं 28  नवंबर को यहां मतदान होगा और 11 दिसंबर को फाइनल नतीजे आएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें