फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: कल से एमपी के दो दिवसीय चुनावी दौरे पर रहेंगे अखिलेश यादव, सिरमौर विधानसभा में करेंगे प्रचार

Tue, 26 Sep 2023 02:10 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


Madhya Pradesh Assembly Election 2023: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव 27 और 28 सितंबर को मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वे रीवा की सिरमौर विधानसभा में सपा प्रत्याशी का प्रचार करेंगे।
 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा प्रमुख अखिलेश यादव 27 सितंबर और 28 सितंबर को मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। अखिलेश यादव रीवा के सिरमौर विधानसभा में चुनाव प्रचार करेंगे। जानकारी के अनुसार अखिलेश प्रदेश के राज्य स्तरीय सम्मेलन के लिए भी तैयारी परखने भी आ रहे हैं। माना जा रहा है कि अखिलेश यादव इंडिया गठबंधन में मध्यप्रदेश की सीटों पर दावा पेश करेंगे और सहयोगियों पर दबाव भी बनाएंगे। अखिलेश सपा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए मध्यप्रदेश में प्रत्याशी उतार रहे हैं। 
विज्ञापन


छह प्रत्याशी घोषित कर चुकी है सपा
समाजवादी पार्टी ने अगस्त माह के अंत में दो सूचियां जारी की थी, जिसमें कुल छह प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे। निवाड़ी से मीरा यादव और दतिया की भांडेर सीट से सेवानिवृत्त जिला जज आरडी राहुल को उम्मीदवार बनाया है। छतरपुर के राजनगर से बृजगोपाल पटेल उर्फ बबलू पटेल,  भिंड की मेहगांव विधानसभा सीट से डॉ. बृजकिशोर सिंह गुर्जर को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं सीधी जिले की धोहनी विधानसभा सीट से विश्वनाथ सिंह मरकाम और चितरंगी विधानसभा सीट से श्रवण कुमार गोंड को प्रत्याशी घोषित किया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें