फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: छिंदवाड़ा में बुजुर्ग और अधेड़ ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, मानसिक तनाव से जूझ रहे थे दोनों

Wed, 09 Nov 2022 04:44 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा के दो अलग-अलग जगहों पर एक अधेड़ और बुजुर्ग ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा के बोरिया और भंवारी गांव में मंगलवार को एक अधेड़ और एक बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों व्यक्ति मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। दोनों ने पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

विज्ञापन

कुंडीपुरा के ग्राम बोरिया निवासी ग्यारसिंग पिता अम्मू धुर्वे (55) का शव मंगलवार सुबह घर के पास परसा के पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। मृतक के दो बेटे और एक बेटी हैं। एक साल पहले छोटे बेटे की हादसे में मौत हो गई थी। जिसके इलाज में काफी खर्च हुआ था। उसके बाद ग्यारसिंग बड़े बेटे और बेटी के शादी में भी भारी भरकम खर्च कर वह कर्ज तले दबा था। इन्हीं परेशानियों से जूझते हुए बुजुर्ग ने यह कदम उठाया है। हालांकि, थाना प्रभारी राकेश भारती का कहना है कि कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 


धोती से फंदा बनाकर लगाई फांसी

वहीं सांवरी चौकी के ग्राम भंवारी में मंगलवार सुबह जंगल के अंदर सागौन के पेड़ पर 80 साल के बुजुर्ग बारेलाल पिता नवलसिंग भोपा का शव फंदे पर लटका मिला था। चौकी प्रभारी विक्रम बघेल ने बताया कि जांच में सामने आया है कि बुजुर्ग ने अपनी धोती का फंदा बनाकर फांसी लगाई है। परिजनों का कहना है कि वह कई दिनों से मानसिक रूप से बीमार था। सोमवार शाम 4 बजे से गायब था। मंगलवार सुबह आठ बजे करीब जंगल के अंदर बुजुर्ग का शव फंदे पर लटका मिला था। मर्ग दर्ज कर मामला जांच में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें